एनीमिया क्या होता है, इसके मुख्य लक्षण, कारण और रोकथाम के लिए किन रणनीतियों को अपनाएं ? 

Loading

एनीमिया रक्त में होने वाला एक विकार है, जिसमें शरीर में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं की मात्रा में कमी होने लग जाती है या फिर हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य रूप से काफी कम होने लग जाता है | जिसकी वजह से शरीर के ऊतकों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बहुत कम हो जाती है | आइये जानते है एनीमिया के बारे में विस्तार पूर्वक से :-

एनीमिया क्या होता है ? 

एक व्यक्ति को एनीमिया तब होता है, जब उसके पास पर्याप्त रूप से लाल रक्त कोशिकाएं मौजूद नहीं होते है या फिर लाल रक्त कोशिकाएं ठीक से काम करने में असमर्थ हो जाते है | अधिकतर मामलों में अनुवांशिकी कारणों से भी एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो सकती है, लेकिन ख़राब जीवनशैली के कारण भी एनीमिया होने का अवसर बाद जाता है | एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जो आपके जीवन को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकती है | ऐसे स्थिति में कुछ प्रकारों के लक्षण काफी हलके होते है, जिसका आसानी से इलाज किया जा सकता है | 

जो अन्य प्रकार के एनीमिया होते है, वह स्थिति को काफी गंभीर कर सकते है | उदाहरण के तौर पर बात करें तो कुछ लोग जिन्हे यह समस्या विरासत से प्राप्त होती है और जो आजीवन काल चिकित्सा समस्याओं का कारण बने रहते है | एनीमिया की गंभीर स्थिति एक व्यक्ति के जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है, क्योंकि एनीमिया की गंभीर स्थिति कैंसर जैसी समस्या के मुख्य लक्षण होते है |

क्या एनीमिया एक आम बीमारी की तरह होती है ? 

वैसे तो एनीमिया एक आम स्थिति है, जिससे हर 3 में एक व्यक्ति गुजर रहा होता है, लेकिन इसकी हुई गंभीर स्थिति एक व्यक्ति के जीवन के लिए खतरा बन सकता है | आइये जानते है एनीमिया के मुख्य लक्षण और कारण क्या है :- 

एनीमिया के मुख्य लक्षण और किन कारणों से होता है उत्पन्न ? 

एनीमिया के मुख्य लक्षण :-  

थकान :- अपने रोज़मर्रा गतिविधियों को करने के लिए थका हुआ अनुभव करना,यह एनीमिया का सबसे ध्यान देने योग्य लक्षण होते है | इसके इलावा और ऐसे लक्षण होते है, जिनमें शामिल है :-   

  • छाती में दर्द होना 
  • चक्कर का आना 
  • बार-बार संक्रमण के चपेट में आना 
  • दिल की धड़कन का तीव्र रूप से बढ़ना 
  • सिरदर्द होना 
  • त्वचा का पीला पड़ना 
  • पुलसटाइल तिनिशियश 
  • डिस्पेनिया आदि | 

एनीमिया के मुख्य कारण :-

कई कारकों से एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो सकती है | उदाहरण के तौर पर बात करें तो आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया की समस्या, एनीमिया का सबसे आम प्रकार है | यदि आपके भोजन में पर्याप्त रूप से आयरन के तत्व मौजूद नहीं है या फिर किसी चोट लगने के कारण काफी रक्त को खो देते है तो इससे एनीमिया की समस्या उत्पन्न हो सकती है | अधिकतर मामलों में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता एनीमिया को अनुवांशिक या फिर अधिग्रहित के रूप से वर्णन करते है | 

एनीमिया के रोकथाम के लिए क्या करें ? 

एक शोध से यह पता चला है की पुरानी बीमारियों से उत्पन्न एनीमिया का इलाज करना असंभव है, हालांकि इससे पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के लिए आप कुछ रणनीत्तियों को अपना सकते है | इसके लिए आपको सबसे पहले प्रतिदिन संतुलित से भरपूर भोजन का सेवन  ज़रूर करना चाहिए |

शरीर में पर्याप्त रूप से आयरन की कमी को पूरा करने के लिए या फिर संतुलन को बनाये रखने के लिए मांस, बीन्स, दाल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, सूखे मावा आदि आयरन से युक्त पौष्टिक तत्वों को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए | इसके अलावा फोलेट युक्त तत्वों को भी अपने भोजन में शामिल करें जैसे की रसदार फल, हरे मटर, राजमा आदि | विटामिन बी-12 और विटामिन सी का भी पर्याप्त रूप से सेवन करें, यह शरीर में आयरन को सही तरह से अवशोषित करने में मदद करता है |       

यदि आप में कोई भी व्यक्ति एनीमिया की समस्या से परेशान है और अपना स्थायी रूप से इलाज करवाना चाहता है तो इसमें यूनियन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल आपकी पूर्ण रूप से मदद कर सकता है | इस संस्था के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर नवदीप सिंह पंजाब के बेहतरीन प्रॉक्टोलॉजिस्ट में से एक है, जो आपकी समस्याओं का इलाज कर, इससे छुटकारा दिलाने में आपकी पूर्ण रूप से मदद कर सकते है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही यूनियन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते हैं |      

    Contact Us

    Book Appointment