क्या कपूर है बवासीर से पड़ने वाले प्रभाव को कम करने में सक्षम ?

Loading

कपूर तेज़ गंध वाला ऐसा एक पदार्थ है, जिसका स्वाद काफी तीखा होता है और यह स्वच्छता से भरपूर होता है | आमतौर पर कपूर का उपयोग घर और मंदिरों में दीपक जलाने के लिए किया जाता है | लेकिन यह एक किस्म का नेचुरल कीटनाशक होता है, जिसके धुएं से कीटणुओं का खात्मा किया जा सकता है | खांसी, कफ, अपच जैसे बिमारियों के इलाज के लिए कपूर एक चमत्कारी लाभ को प्रदान कर सकता है | इसके साथ ही कपूर के उपयोग से बवासीर से पड़ने वाले प्रभावों को कम किया जा सकता है | आइये जानते है कपूर के उपयोग से कौन-कौन से लाभ प्राप्त हो सकते है :- 

कपूर के उपयोग से कौन-कौन से फायदे प्राप्त हो सकते है ? 

  • कपूर के उपयोग से सूजन को कम करें :- कपूर एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होता है, जिसके माध्यम से बवासीर से होने वाली सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है | इसका ठंडा-गर्म स्वभाव सूजन को जड़ से ख़तम करने में सक्षम होता है | 
  • जलन को दूर किया जा सकता है :- बवासीर से पीड़ित व्यक्ति को गूदे में असहनीय जलन की समस्या से गुजरना पड़ जाता है, उस व्यक्ति को ऐसा प्रतीत होता है की उसने काफी सारी मिर्चों का सेवन कर लिया है | कपूर में ठंडक पहुंचने वाले गुण होते है, जिसके उपयोग से जलन की समस्या को कम किया जा सकता है | प्राचीन काल के हाकिम पीड़ित मरीज़ों को कपूर से बने लेप को प्रभावित क्षेत्र में लगा दिया करते थे, जिससे उन्हें काफी आराम मिल जाता था | 
  • घाव बहुत जल्दी भर जाता है :- कपूर हीलिंग के गुणों से भरपूर होता है, जिसके उपयोग से क्षतिग्रत हुए कोशिकाओं का फिर से सामान्य किया जा सकता है | बवासीर से पीड़ित व्यक्ति की कोशिकाएं काफी क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिसे कपूर के उपयोग से फिर से स्वस्थ बनाया जा सकता है | 
  • खुजली को दूर करता है :- बवासीर से पीड़ित व्यक्ति को त्वचा में खुजली होने की समस्या से गुजरना पड़ जाता है | लेकिन कपूर एंटी-इचिंग से गुणों से भरपूर होता है, जिसके उपयोग से खुजली की समस्या को कम किया जा सकता है और इससे स्किन इन्फेक्शन होने का डर बिलकुल नहीं रहता | 

कपूर का उपयोग कैसे करें ? 

  • कपूर के तेल को दिन में तीन से चार बार बवासीर से उत्पन्न मस्से पर लगाएं | 
  • कपूर को नारियल के तेल में मिलाकर इस मिश्रण को बराबर मात्रा में बवासीर से उत्पन्न मस्से पर लगाए, ऐसा करने से खुजली, सूजन और जलन की समस्या से राहत मिल सकती है | 
  • कपूर को अरंडी के तेल में मिलाकर लगाने से बवासीर से उत्पन्न सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है |     

यदि आप में से कोई भी व्यक्ति बवासीर की समस्या से पीड़ित है और तरह-तरह के उपचार को अपनाने के बाद भी उनकी स्थिति पर किसी भी तरह का सुधर नहीं आ रह है तो बवासीर के इलाज करने में यूनियन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल आपकी पूर्ण रूप से मदद कर सकता है | इस संस्था के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर नवदीप सिंह प्रॉक्टोलॉजिस्ट में स्पेशलिस्ट है, जो बवासीर जैसे समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी पूर्ण रूप से मदद कर सकते है | इसलिए परामर्श के लिए आज ही यूनियन सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल नामक वेबसाइट पर जाएं और अपनी अप्पोइन्मेंट को बुक करें | इसके अलावा आप वेबसाइट पर दिए गए नंबरों से सीधा संस्था से संपर्क कर सकते है |                   

    Contact Us

    Book Appointment